विद्यार्थी प्लास्टिक के इतिहास और गुणों को समझने के साथ-साथ पर्यावरण पर इसके प्रभाव के बारे में सोचेंगे। विद्यार्थी प्लास्टिक और अन्य वैकल्पिक पदार्थों के गुणों का पता लगाएंगे और जानेंगे कि प्लास्टिक हमारे लिए इतनी उपयोगी और हानिकारक क्यों हैं, हम प्लास्टिक का सुरक्षित निपटान कैसे कर सकते हैं। वे अंततः अपने डिज़ाइन किए गए नए उत्पादों को अपने घर/ समुदाय/ विद्यालय में बताएंगे/ प्रदर्शित करेंगे।
प्लास्टिक इतना हानिकारक क्यों है और अपने पर्यावरण को बचाने के लिए हम इसके विकल्प के रूप में क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?