विद्यार्थी अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का साक्षात्कार कर उनके लिए पहचान-पत्र (ID कार्ड) बनाएंगे जिससे वे लोगों में विभिन्नता और समानता के बारे में जान सकेंगे| इसके अलावा हिंदी की शब्दावली में निखार और लेखन कौशल का अभ्यास कर सकेंगे|
नोट: गतिविधि को अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा के अनुरूप भी किया जा सकता है
अहम सवाल
क्या आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए पहचान पत्र (आई.डी. कार्ड) बना सकते हैं जो उनके बारे में कुछ समानताओं, असमानताओं और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को दर्शाते हों?